भौरा मंडल के मंडल कार्यसमिति संपन्न।

 भौरा मंडल के मंडल कार्यसमिति संपन्न।



कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ता बूथ विस्तार हेतु करेगें समय दान।


बैतूल/भौरा। कैलाश पाटील


भौरा मंडल के मंडल कार्य समिति की वृहद बैठक मंडल प्रभारी रंजीत सिह गम्फू पाठा, सतीश बड़ोनिया,

मंडल अध्यक्ष दूर्गा नायक की उपस्थिति में संपन्न हुई। मंडल कार्य समिति की वृद्ध बैठक सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी पितृ पुरुष स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर मंडल कार्यसमिति आरंभ हुई।  मंडल के अध्यक्ष दुर्गा नायक संगठन द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो का वृत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मंडल के विस्तारक गम्फु फाटा ने कहा की संगठन विस्तार हेतु बूथ विस्तारक योजना का संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजन किया जा रहा है। मंडल के सभी ग्राम केंद्र बूथ केंद्रों तक कार्यक्रम को किया जाना है जिससे सभी कार्यकर्ता प्रणप्राण से जुट कर सफल कराएगे। इसी क्रम में मंडल प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा की संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर बूथ विस्तार योजना के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक 20 जनवरी से 30 जनवरी तक ग्राम केंद्र  बूथ केंद्रों पर जाकर संगठन के प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन विस्तार हेतु कार्य करेगे।

Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र