त्रि-स्तरीय पंचायतो की सामान्य जानकारी

 त्रि-स्तरीय पंचायतो की सामान्य जानकारी


-

सीहोर | 16-दिसम्बर जिले के जनपद पंचायत सीहोर में मतदान केंद्रो की संख्या 407, जिला पंचायत सदस्य 05, जनपद पंचायत सदस्य 25, ग्राम पंचायत सदस्य 144, सरपंच 144, ग्राम पंचायत वार्ड 2316, पंच 2316, पुरूष मतदाता 01 लाख 17 हजार 571, महिला मतदाता 01 लाख 9 हजार 343, अन्य मतदाता 07 एवं कुल मतदाता 02 लाख 26 हजार 921 है। इसी प्रकार जनपद पंचायत आष्टा में मतदान केंद्रो की संख्या 391, जिला पंचायत सदस्य 05, जनपद पंचायत सदस्य 24, ग्राम पंचायत सदस्य 134, सरपंच 134, ग्राम पंचायत वार्ड 2104, पंच 2104, पुरूष मतदाता 01 लाख 09 हजार 892, महिला मतदाता 01 लाख 687 एवं कुल मतदाता 02 लाख 10 हजार 579 है।

      इसी प्रकार जनपद पंचायत इछावर में मतदान केंद्रो की संख्या 187, जिला पंचायत सदस्य 02, जनपद पंचायत सदस्य 21, ग्राम पंचायत सदस्य 70, सरपंच 70, ग्राम पंचायत वार्ड 1080, पंच 1080, पुरूष मतादाता 55 हजार 11, महिला मतदाता 50 हजार 434, अन्य मतदाता 01 एवं कुल मतदाता 01 लाख 05 हजार 446 है। इसी प्रकार जनपद पंचायत बुधनी में मतदान केंद्रो की संख्या 159, जिला पंचायत सदस्य 02, जनपद पंचायत सदस्य 17, ग्राम पंचायत सदस्य 62, सरपंच 62, ग्राम पंचायत वार्ड 877, पंच 877, पुरूष मतदाता 43 हजार 531, महिला मतदाता 39 हजार 748, अन्य मतदाता 01 एवं कुल मतदाता 83 हजार 280 है।

      इसी प्रकार जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में मतदान केंद्रो की संख्या 254, जिला पंचायत सदस्य 03, जनपद पंचायत सदस्य 25, ग्राम पंचायत सदस्य 87, सरपंच 87, ग्राम पंचायत वार्ड 1408, पंच 1408, पुरूष मतदाता 70 हजार 671, महिला मतदाता 65 हजार 899, अन्य मतदाता 16 एवं कुल मतदाता 01 लाख 36 हजार 586 है।

      जिले में कुल मतदान केंद्रो की संख्या 1398, जिला पंचायत सदस्य 17, जनपद पंचायत सदस्य 112, ग्राम पंचायत सदस्य 497, सरपंच 497, ग्राम पंचायत वार्ड 7785, पंच 7785, पुरूष मतदाता 03 लाख 96 हजार 676, महिला मतदाता 03 लाख 66 हजार 111, अन्य मतदाता 25 एवं जिले में कुल मतदाता 07 लाख 62 हजार 812 है।