मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक बाहुल्य सवाड़ में शहीद सम्मान यात्रा का श्री गणेश करते हुए कहा कि देहरादून में बनने वाला सैन्य धाम राज्य का पांचवां धाम होगा।जोकि आने वाले समय में अपनी बुलंदियों को छुएगां।

 थराली चमोली रिपोर्ट केशर सिंह नेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक बाहुल्य सवाड़ में  शहीद सम्मान यात्रा का श्री गणेश करते हुए कहा कि देहरादून में बनने वाला सैन्य धाम राज्य का पांचवां धाम होगा।जोकि आने वाले समय में अपनी बुलंदियों को छुएगां।


इससे जहां सेना के प्रति राज्य के युवाओं का रूझान बढ़ेगा।वही राज्य में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।

                 


  सोमवार को सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित तमाम गणमान्यों की मौजूदगी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलिअर्पित करते हुए वीर शहीद सैनिकों को श्रृद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद यात्रा के मुख्य मंच के समीप रखे गए देवाल एवं थराली के शहीद जवानों के आंगनों की मिट्टी के कलशों पर मल्यापर्ण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर  सीएम धामी ने कहा कि पूरी उत्तराखंड की भूमि वीर जवानों की भूमि हैं। इसमें प्रथम विश्व युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक जिस तरह से सवाड़ गांव के जवानों ने अपनी शहादत दी हैं।वह इतिहास के पन्नों में अंकित है। कहा कि देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हैं।जिसे साकार करने की शुरुआत वीरों की भूमि सवाड़ से शहीद सम्मान यात्रा के रूप में की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में पूरे देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, और सैनिकों को जो सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिला एवं मिल रहा हैं।वह पहली बार मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड राज्य 25 वर्षों का होगा तों यह राज्य केंद्र सरकार के सहयोग से पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित हो चुका होगा।

          इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सैनिक सम्मान यात्रा के शुभारंभ होने एवं देहरादून में पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम स्थापित होने पर उत्तराखंड़ियों  को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों का पूरी तरह से सम्मान करते आ रही हैं और कर रही हैं। कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही सैनिकों के द्वारा 1972 से 2013 तक की जा रही एन रेंक वन पेंशन की मांग को पूरी की जबकि पूर्ववर्ती सरकारों के द्वारा इसे लगातार लटकाया जाता रहा था। परंतु 2014 में मोदी ने सत्ता संभालते ही इस योजना का पूरा करते हुए  42 हजार करोड़ रुपए सैना को मुहैया करवाए। जबकि 2014 में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट में 500 करोड़ रुपए का प्राविधान बजट में कर एक झुनझुना थमाने भर का काम किया था।नड्डा ने कांग्रेस नेतृत्व की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने 2014 से पहले 20 वर्षों तक सैना के लिए किसी भी तरह के हथियार नही खरीदें थें। किंतु मोदी ने मैकिन इंडिया के तहत भारतीय सैना को आधुनिकतम तकनीक से लैस 36 राफेल लड़ाकू विमान,28 अपाचे,15चिनुक हैलीकॉप्टरो के साथ ही सैनिकों के लिए बलेडप्रुफ जैकेटो़, आधुनिक हथियारों की खरीद के साथ सीमाओं तक सड़कों का जो जाल बिछाया है,वह अपने आप में एक इतिहास बताया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी मिशन एवं कांग्रेस कमीशन के सिद्धांत पर कार्य करती हैं।यही कारण है कि महाराष्ट्र में वह कमीशन के लिए अगाड़ी सरकार को चला रही हैं। अध्यक्ष नड्डा ने सैनिक परिवारों को भाजपा की ओर आकर्षित करने के प्रयासों के तहत कहा कि आज जिस तरह से पूर्व सैनिकों एवं सैन्य विधवाओं के कल्याण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। वें सभी एतिहासिक हैं।इस मौके पर जहां उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी दी,वही राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी देते हुए राज्य सरकार की पीठ थपथपाई।

                 इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में हर गांव के प्रत्येक तीसरे घर का बेटा सेना में कार्यरत रह कर देश सेवा में जुटा हुआ हैं। पूरे देश में सब से अधिक सैनिक उत्तराखंड के ही ऐसे में इस राज्य में सैनिक धाम बनाना उत्तराखंड के सैनिकों का एक बड़ा सम्मान है। यात्रा का शुभारंभ होने पर उन्होंने चमोली वासियों को बधाई दी।

                        इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए राज्य के सैनिकों के द्वारा देश की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्ररेणा से ही सैनिक सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।इस मौके पर यात्रा के संयोजक एवं राज्य के सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने शहीद सैनिकों के सम्मान में जिस तरह से सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों से एक व्यक्ति को राज्य सरकार में सरकारी नौकरी देने का शासनादेश जारी किया है वह कदम ऐतिहासिक हैं और सैनिकों के प्रति पूरी तरह से समर्पित आदेश हैं,जिसका आने वाले समय में सैनिकों को भारी लाभ मिलेगा।इस मौके पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष,सीएम,रक्षा राज्य मंत्री,प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोगों का सवाड़ आने पर आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, पिंडर के पूर्व विधायक जीएल शाह,कर्णप्रयाग के अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व राज्य मंत्री रिपूदमन सिंह रावत, प्रमुख देवाल डॉ दर्शन दानू, थराली की कविता नेगी, नारायणबगड़ के यशपाल नेगी, घाट की भारती फर्स्वाण,नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती,जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, कृष्णा बिष्ट, सीएम कोर्डिनेटर दलवीर दानू,सवाड़ सैन्य मेला कमेटी के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट,प्रमोद मिश्रा,जीतू बिष्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ वरूण चौधरी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट डॉ दीपक सेनी,सीओ धन सिंह तोमर, एसडीएम थराली सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष डीएस पंवार आदि ने प्रशासन की ओर से सीएम की अगवानी की।