हरिओम कुशवाहा बने राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य।

 हरिओम कुशवाहा बने राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य। 



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 22 एवं 23 नवंबर को अकोला महाराष्ट्र में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह एवं सुखविंदर सिंह डिक्की व स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस भाटी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला एवं भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले एवम विभाग प्रमुख राजेश मंसूरिया के अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से हरिओम कुशवाहा को भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ से जायरा बानो एवं गुजरात से निलेश प्रजापत को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। इन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति में शामिल होने पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र