नपा गांधी व्यायाम शाला का करेगी कायाकल्प।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


नपाध्यक्ष ने मंगलवार 30 नवंबर को विभिन्न वार्डों में 61 लाख से ज्यादा लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यतः गांधी व्यायाम शाला का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त भवन को नगर पालिका आदर्श के रूप में विकसित करेगी। नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती ने वार्ड 19 में गांधी व्यायाम शाला के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया। करीब 26 लाख की लागत से इसका नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तरह 36 में 9 लाख से आरसीसी नाली, वार्ड 33 में 11.50 लाख से आरसीसी नाली, वार्ड 22 में 13 लाख से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। वहीं वार्ड 6 में उड़िया समाज के सार्वजनिक मंच लागत 2.81 लाख का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सभापति सुखदेव वामनकर, समशेर आलम, रुकसाना बानो, मो. ताहिर अंसारी, रामवती जाट, रश्मि बारंगे, प्रवीण सूर्यवंशी, संदीप झपाटे, शकुंतला पाटिल, महेद्र भारती, रंजीत डोंगरे, थविराम डोंगरे, राहुल पाटिल, उपयंत्री रविन्द्र वराठे, नितिन मीणा, सुनील सहारे, कमल बिहारे, दयानंद सिंह, संदीप पासवान, इरफान सिद्धिकी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यों को उचित गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के निर्देश अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने दिए।

Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र