कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराड़ा में सरकार की नीतियों के खिलाफ़ निकाला रोष मार्च
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बराड़ा में सरकार की नीतियों के खिलाफ़ निकाला रोष मार्च :- वरुण चौधरी।
बराड़ा(जयबीर राणा थंबड़)
कृषि संबंधित कानूनों,बढ़ती महँगाई एवमं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों खिलाफ मुलाना विधायक वरुण चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय बराड़ा से अनाज़ मंडी बराड़ा तक पैदल रोष मार्च निकाला गया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना कर नारेबाज़ी की।रोष प्रदर्शन में संबोधित करते हुए  विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा देश में गरीब परिवार की थाली खाली करने में लगी है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस व खाद्य पदार्थों के बेतहाशा बढ़ते दाम आम आदमी का बज़ट बिगाड़ रहे है।कांग्रेस समय मे 414 रुपए कीमत में मिलने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आज भाजपा राज में 1000 रुपए के करीब मिल रहा है।सिलेंडर की सब्सिडी भी उपभोक्ता को मात्र 5 या 7 रुपए मिल रही है।जो उपभोक्ताओं के साथ एक मज़ाक है। आज आम आदमी के बिजली के बिल कई-कई हजारों रुपए आ रहे है।जबकि पहले घर मे 100 वॉट का बल्ब लगता था फिर CFL लगी फिर एलईडी बिल घटने की बजाय बढ़ा है।भाजपा सरकार मजदूरों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है।दो सालों से ज्यादा का समय हो गया है मजदूरी में एक रुपए की बढ़ोतरी भी नहीं की गई।आज अनाज मंडियों में हर जगह अव्यवस्था और सरकारी अनदेखी नज़र आती है। ऐसा लगता है जैसे अन्नदाता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।प्रदेश की मंडियों में समस्याएं अनेक है।आज मंडियो में किसानों की फसल की खरीद सही ढ़ंग से नही हो रही है और न ही फ़सल की पेमेंट। किसान को गेट पास भी नही मिल रहा है और किसानों की फसल रखने के लिए भी मंडियो में अव्यवस्था का आलम है। मंडीयों में बारदाने की कमी  है,और उठान भी नही हो रहा है।किसानों को नमी के नाम पर सरकार द्वारा लूटने का काम किया जा रहा है।विधायक ने कहा कि सरकार एक तरफ़ तो  किसान की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने की बात करती है।और दूसरी तरफ प्रति एकड़ से 28 किवंटल धान खरीदने की शर्त किसानों पर थोपती है।जिस कारण बची फसल को किसान कम दामों पर बेचने को मजबूर है।जो भाजपा सरकार का किसानों के प्रति दोहरे रवैये को दर्शाता है। विधायक ने सरकार द्वारा बनाए किसान विरोधी कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि भाजपा सरकार लगातार आम आदमी और किसानों के हित में ये कानून होने का दावा कर रही है जबकि यह कानून सीधे तौर पर बड़े-बड़े उद्योगपति और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए है।यही वजह है कि किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे है।लगभग एक साल से किसान इन कृषि संबंधित कानूनों का विरोध कर रहे है पर किसानों की कोई सुनवाई नही हो रही है।ये लोकतंत्र है या एक तंत्र।विधायक ने कहा कि कांग्रेस देश के किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।