शिव पुलिस थानाधिकारी ने की सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक।
*शिव पुलिस थानाधिकारी ने की सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक।*
  
शिव 

सरहदी जिले बाड़मेर के शिव थाना पुलिस ने रविवार को सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की। इसमें क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था व आगामी दीपावली महोत्सव को लेकर कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा हुई। पार्किंग, यातायात सम्बंधी समस्या के साथ जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। रविवार सुबह थाना परिसर में आयोजित पुलिस के आला अधिकारियों व ग्राम रक्षक दल व सीएलजी सदस्य के बीच हुई वार्ता में क्षेत्र में  होने वाली सामाजिक गतिविधियों तथा समाज विरोधी अपराधिक तत्वों पर नजर रखने अपराध रोकथाम हेतु चर्चा की गई। की बैठक का शुभारम्भ थानाधिकारी हंसाराम सीरवी ने किया। उन्होंने  सीएलजी  सदस्यों का स्वागत करते हुए पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि ग्रुप का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है कि जनता का सहयोग पुलिस को मिलता रहे। साथ ही, कई मामलों में पुलिस आसानी से जनता की सहायता ले सके। उन्होंने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों पर भी  ग्राम रक्षक सदस्यों से नजर रखने की बात कही। कहा कि समाज में रहकर जो काम ग्राम रक्षक सदस्य कर सकते हैं, वो काम पुलिस के लिए  इतना आसान नहीं  है। उन्होंने क्षेत्र में यातायात और पार्किंग की समस्या पर भी विचार विमर्श किया, और शिव उपखंड मुख्यालय के बीचो बीच निकल रही नेशनल हाईवे 68 पर  यातायात समस्या के निस्तारण को हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। बैठक में व्यापार मंडल सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

शिव से मूलाराम चौधरी की रिपोर्ट