नपा में सरदार पटेल की जयंती पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

नपा में सरदार पटेल की जयंती पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिद

नगर पालिका परिषद सारनी में रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। स्वच्छता अधिकारी केके भावसार ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार मुख़्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देश पर नपा कार्यलय में सरदार पटेल की जयंती का कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल का जन्‍म 31 अक्‍टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद जिले में हुआ था। आज उनकी 146वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण कराया।यह सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत बनाने पर काफी जोर दिया। उन्होंने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम कहा था। कार्यक्रम के अवसर पर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्र में एकता व अखंडता बनाये रखने की शपथ ली। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री कमलेश पटेल, साहेबराव मकोड़े, विनायक बागड़े, आरएस सतवंशी, सुखदेव बोरपी, गुरुदयाल हथिया, तीरथ वरकड़े, राजेश वागद्रे, जितेंद्र मिश्रा, निराकार सागर, शशिकला पवार, शिवानी, सोनम, पप्पी असवारे, अनिता लोखंडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।