भाजपा मनाएगी जिले के प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भाजपा मनाएगी जिले के प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर को भाजपा जिला होशंगाबाद के 22 मंडलों में सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि जिले के समस्त 22 मंडलों में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण अपने अपने बूथों पर पं. दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश एवं उनकी संगठन कार्यशैली के बारे में जानकारी देगें। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा-प्रकोष्ठ  एवं समस्त कार्यकर्तागण पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।  
Popular posts
छात्र छात्राओं ने वैक्सिंग के दो डोज लगाने का दिया संदेश
चित्र
सरगुजा में फिर सजेगा खेलों का महाकुंभ - राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 की तैयारियां पूर्ण
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
शिव क्षेत्र फलसूंड सड़क मार्ग SH 65 पर भोमिया जी थान के पास सड़क हादसा।
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र