बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड़)। बराड़ा का समुचित विकास भाजपा राज में ही संभव है और बराड़ा कस्बा की विकास के दृष्टिगत बदलाव और कार्यों में नगरपालिका की सराहनीय भूमिका है। यह शब्द हरियाणा के पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज ने कहे। वे बराड़ा नगरपालिका चेयरपर्सन रिचा पाहवा के निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बराड़ा की खुली सड़कों और स्वच्छ वातावरण व अन्य सुविधाओं को देखकर लगता है कि बराड़ा के विकास में प्रदेश सरकार और नगरपालिका चेयरपर्सन यहां की समस्याओं के समाधान के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बराड़ा के समुचित एवं चहुंमुखी विकास के लिए जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भाजपा सरकार अपना भरपूर सहयोग कर रही है उसी अनुपात में नगरपालिका चेयरपर्सन रिचा पाहवा भी बराड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए जी-तोड़ प्रयासरत हैं। बराड़ा के सभी क्षेत्रों में जनता को मिल रही सुविधाओं से लगता है कि बराड़ा का समुचित विकास भाजपा राज में ही संभव है। उन्होंने कहा कि बराड़ा के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे और हरियाणा सरकार विकास के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका चेयरपर्सन रिचा पाहवा बराड़ा के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही हैं। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह बड़े खुशी की बात है कि नगरपालिका की कमान युवा शक्ति के हाथों में है। उन्होंने चेयर पर्सन रिचा पाहवा व सभी नगर पार्षदों से आह्वान करते हुए कहा कि वह बराड़ा के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए जितना हो सके हर संभव प्रयास करें ताकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बराड़ा को जो नगर पालिका का दर्जा दिया गया है उससे सभी नागरिक लाभान्वित हो।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा, विस्तारक सुभाष गोयल, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, सुरेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, पार्षद रोकी राणा, लकी राणा, मनीष कुमार, दीपक बाजवा, प्रिंस दातला, जसविंदर सिंह, संदीप कुमार, डिंपल राणा, लक्की पाहवा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक नागपाल, जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर नितिन कपूर, संजीव पंजलासा, जसमेर राणा, कुंवर पाहवा, मनन, सन्नी, पारस पाहवा आदि उपस्थित रहे।