भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हंडिया तहसील की नई कार्यकारिणी बनाई
हंडिया  रविवार
को जाट वीर तेजाजी मंदिर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान तहसील अध्यक्ष जगदीश पटेल द्वारा की गई एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य योगेंद्र सिंह भामु जिला अध्यक्ष आनंदराम कीरार, निर्वाचन अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, जिलामंत्री भगवानदास गौर, हरिशंकर सारण मुख्य रूप से किसान सम्मेलन में सम्मिलित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगठन का ध्वज लगाकर नर्मदे हर के जयघोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम मैं किसानों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगेंद्र सिंह भामु ने कहा कि भारतीय किसान संघ एक अखिल भारतीय राष्ट्रवादी एवं राष्ट्रव्यापी गैर राजनीतिक किसान संगठन है जो किसानों का किसानों के द्वारा चलाए जाने वाला देश का नहीं वरन विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन है किसान इस देश की आत्मा है किसान इस देश का मालिक है और आज हमारे देश में किसान ही अपने आप को बेसहारा और असहाय महसूस कर रहा है इसलिए हम सबको संगठित होकर और संगठन शक्ति का परिचय देते हुए किसानों के अधिकार एवं सम्मान के लिए लड़ना होगा जब किसान का उत्थान होगा तभी इस राष्ट्र का उत्थान संभव है निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की प्रक्रिया की गई इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रेवाराम  गब्बू सारण कुशियां को हंडिया तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही दो उपाध्यक्ष बनाए गए जिनमें  नारायण मतबा देवास एवं  राजेंद्र  धनगर मांगरुल, तहसील मंत्री  जितेंद्र  व्यास हीरापुर को बनाया गया सहमंत्री विजय गोल्या कायागांव, युवा वाहिनी संयोजक अरुण पुनिया नांद्रा एवं मीडिया प्रभारी  अवधेश  तिवारी हंडिया को बनाया गया इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में अजय पटेल, तेजाराम मुंडेल, रामलाल  सारण, मोहनलाल  चंदेल, राधेश्याम  कलम, अशोक  जाजड़ा, बालकृष्ण  गुर्जर, रामेश्वर  होंडा, रामअवतार  बढ़ियार, सुरेंद्र राजपूत, भीकाजी मुंडेल, राजेश गोलया, रामेश्वर कपड़िया, लक्ष्मण नहाडिया एवं पंकज भामु को तहसील कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री भगवानदास गौर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कैलाश जलाबडा, रमेश जलवानिया, सुभाष शर्मा सहित लगभग 80 किसान कार्यक्रम में शामिल हुए
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया,
चित्र
शुक्रवार ) को जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराए जाने
चित्र
भाजपा के स्थापना दिवस के तहत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ागांव में हुये कई कार्यक्रम आयोजित*
चित्र
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में लगभग 3,900 करोड़ रु0की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
चित्र