नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आप पार्टी से जुड़ने का किया आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आह्वान।दर्जनों ने ली सदस्यता।
नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आप पार्टी से जुड़ने का किया आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  आह्वान।दर्जनों ने ली सदस्यता।
रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
   नैनीताल,  सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी द्वारा  यहाँ शेरवुड कालेज एवम् अमतुल्स पब्लिक स्कूल क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर, आम जनता से आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, एवं नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा इन क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनता के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा एवं उत्तराखंड राज्य नव निर्माण के नारे को साकार करना का आह्वान क्षेत्र की जनता से किया गया, इस अवसर पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, एवम् नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि, आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड राज्य नव निर्माण नारे को लेकर समूचे उत्तराखंड में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, और जन जन को उत्तराखंड राज्य नव निर्माण नारे के साथ जोड़ा जा रहा है, 
    आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन बीस सालों में दोनों राष्ट्रीय दलो भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में बारी बारी से शासन कर उत्तराखंड राज्य को अंदर से खोखला कर दिया है, क्योंकि जिस अवधारणा को लेकर इस राज्य का गठन किया गया था, उसकी मूल अवधारणा को इन दोनों दलों ने अपने अपने निजी स्वार्थ के कारण बिल्कुल समाप्त कर दिया है, 
और आज उत्तराखंड की जनता इन सब कारणों से अपने को उपेक्षित महसूस कर रही हैं, इसलिए आज उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी राज्य की मूल अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तराखंड राज्य नव निर्माण का अभियान चला रही हैं, और राज्य की जनता का भारी समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है,।इस अवसर एक दर्जन से ऊपर लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी 
     जिनमें प्रमुख रूप से सरिता चौहान, मंजु देवी, शाहीन खान, भीम सिंह, जगदीश राम, पवन कुमार, अहमद, वितान, कलावती, गुमानी राम, मौहम्मद सलाम, उर्मिला देवी, आदि शामिल थे, 
    आम आदमी पार्टी की इस नुक्कड़ सभा का संचालन पार्टी के नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा किया गया, 
   सभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विध्या देवी, महिला मोर्चा वार्ड अध्यक्ष नफीसा फातिमा, कुमारी रिकीं, नगर मंत्री नवीन चद्रं उप्रेती आदि उपस्थित थे
Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र