संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है, संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर
संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है, संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलाना है - ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह
जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित


 होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री एवं होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने प्रथम नगर आगमन पर भाजपा संभागीय कार्यालय होशंगाबाद में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता हमारे लिए एक माध्यम है लोगों की सेवा करने का। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे पार्टी संगठन में राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान और लगन से हमेशा सक्रिय रूप से जुड़ा होता है। इसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय और सफल संगठन बना है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में अक्सर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की बात कह चुके है। संगठन के कारण ही पार्टी पहचानी जाती है। उन्होंने कहा कि मैं भी संगठन का कार्यकर्ता हूँ इसलिए आज आप सभी से भेंट करने आपके समक्ष उपस्थित हुआ हूँ। आज हम जमीनी स्तर से जुड़े है। संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर लोगों को लाभ दिलाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक में आए हुए सभी अतिथियों एवं पार्टी संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री ब्रजेन्द्रप्रताप सिंह के नेतृत्व में सत्ता और संगठन का बेहतर समन्वय होगा। हम अपने जिले को सर्वोत्तम बनाएगें।
बैठक को होशंगाबाद विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री सिंह के मार्गदर्शन में हमारे जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी।
बैठक में सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायकगण डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री राजो मालवीय, संतोष पारिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशल पटेल सहित जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पूर्व नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे एवं आभार जिला महामंत्री प्रीति शुक्ला ने माना।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र