वाड्रफनगर किसान मोर्चा के द्वारा खाद की कमी को लेकर विधानसभा स्तरीय किया गया धरना प्रदर्शन
*वाड्रफनगर किसान मोर्चा के द्वारा खाद की कमी को लेकर विधानसभा स्तरीय किया गया धरना प्रदर्शन.*


*संदीप कुशवाहा की रिपोर्ट*

वाड्रफनगर किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश में खाद संकट को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थानीय राजीव गांधी चौक पर आयोजित किया गया। 
प्रदेश में खाद की संकट को लेकर भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय जंगी प्रदर्शन किया गया। 
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन किया गया। भुपेश सरकार किसानो की कितनी हितैसी है, चुनाव से पहले संकल्प पत्र में लिखे वादों को झुठा लिखकर शासन के कुर्सी पर कब्जा कर लिया है अभी तक सभी वर्गो को ठगने का काम किया है। जैसे यूरीया ,बेरोजगारी भत्ता , सभी किसानो का कर्जा माफ करने का वादा भी अधुरा है भूपेश सरकार के द्वारा अभी तक सबसे अच्छा काम किया है वह है छत्तीसगढ़ राज्य के रेत को खुलेआम दिन रात करके हजारो ट्रको का रोज परिवहन किया जा रहा है। पुर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने बताया गया कि भाजपा ने पन्द्रह सालो में नदी नालों मे पुल पुलिया ,विद्यालय भाजपा सरकार के द्वारा खोली गई है। चुनाव से पहले जो भी काम पास कराया गया है वह सभी काम अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। गोबर खादों में रेत मिश्रण कर गोबर घोटाला,रेत घोटाला , बोरा घोटाला अभी ढाई सालो में क्या क्या घोटाला कांग्रेस सरकार करेगी यह कोई जान नही सकता है प्रधानमंत्री आवास कांग्रेश सरकार के राज्य में एक भी नही बना है यह ठग सरकार सभी वर्गो को ठगा हैं। वर्तमान सरकार को इतना बहुमत मिल गया है कि आपस में एक दुसरे विधायक खुले आम मारपीट कर रहे हैं।
सुनील गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार को चुनौती दिया जा रहा है कि किसानों के साथ अन्याय और यूरिया खाद नहीं मिलता है तो किसानों के साथ अन्याय अत्याचार किया जाएगा तो हम लोग सड़क की लड़ाई लड़ेंगे और निश्चित रूप से धरना प्रदर्शन चक्का जाम करेंगे और सरकार को मजबूर कर देंगे कि किसानों के लिए समुचित व्यवस्था करे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में रामसेवक पैकरा पूर्व गृह मंत्री, गोपाल कश्यप, विनोद जायसवाल, पुरंजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष, सुनील गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर, अक्षय तिवारी, विक्रम नामदेव ,अमलेश्वर सिंह भाजपा महामंत्री प्रतापपुर, शकुंतला सिंह पोर्ते महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार द्विवेदी, अब्दुल अंसारी, राजेंद्र जयसवाल,सचिन उपाध्याय, चंदा आयाम, अंजू कुशवाहा, राम कुमार कुशवाहा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र