भगवान कृष्ण जन्म उत्सव पर झूम उठे श्रोता माखन मिश्री का लगाया भोग
हंडिया दिनांक 26 जुलाई से 1 अगस्त तक रिद्धनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा रखा गया है जिसमें  बाल विदुषी भारती किशोरी दाधीच के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12:00 से 4:00 तक कथा का वाचन किया जाना है आज कथा के चौथे दिन भारती किशोरी ने कहा कि भगवान कृष्ण की अनेकों अनेक लीलाएं हैं जिसका वर्णन करते करते सारी उम्र भी बीत जाए तो कम है भगवान ने अपने कृष्ण अवतार में गाय पशु पक्षी एवं प्राणी मात्र के लिए बहुत कुछ किया है जो मनुष्य को मनुष्य जन्म लेने के बाद इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि हम गृहस्थ होते हुए बहुत कुछ कर सकते हैं मनुष्य जीवन 64 लाख योनी के बाद एक बार मिलता है इस योनि में हमारे द्वारा जो सत कर्म किए जाते हैं वही हमारी आगे वाली योनि के लिए काम आते हैं उन्होंने भगवान कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का कारावास में जन्म हुआ भगवान कृष्ण के जन्म होते ही पंडाल में आतिशबाजी एवं रंग गुलाल उड़े भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण का माखन मिश्री से भोग लगाया
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
सारणी बोरी घाट मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र