वेकोलि पाथाखेड़ा में किया पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ।
वेकोलि पाथाखेड़ा में किया पर्यावरण सप्ताह का शुभारंभ।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटीर

वेकोलि पाथाखेड़ा में 1 जून से 7 जून 2021 तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जाता है जिसका शुभारंभ कार्यक्रम 1 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पाथाखेरा क्षेत्र के मुखिया पीके चौधरी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात पाथाखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी जिगर देसाई द्वारा सभी को पर्यावरण शपथ दिलायी गयी। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी जिगर देसाई ने अपने स्वागत भाषण मे इस वर्ष की थीम "इको-सिस्टम रिस्टोरेशन के विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इकोसिस्टम - जैव परिस्थितिकी तंत्र का महत्व विस्तार से बताया एवं इको-सिस्टम रिस्टोरेशन हेतु वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कार्यों का भी उल्लेख किया। जिसमें उन्होंने पाथाखेरा क्षेत्र की बंद खदान पीके 2 भूमिगत खदान की भूमि को किस तरह पुनः जंगल मे रूपांतरित किया उसका विवरण दिया। पीके - 2
भूमिगत खदान कोल इंडिया की ऐसी सर्वप्रथम खदान है, जो की, आधिकारिक रूप से समस्त प्रक्रियाओ का पालन करते हुए बंद की गई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके चौधरी ने अपने उद्बोधन मे बताया की हमे पर्यावरण का संरक्षण सम्मिलित रूप से करना होगा। पर्यावरण प्रदूषण एक विश्वब्यापी समस्या है। लेकिन हम जहां पर है, हमे व्यक्तिगत स्तर पर भी हर संभव कदम उठाने चाहिए। खासतौर अपने आसपास के पशु-पंक्षियो का विशेष रूप से ध्यान रखना एक मानव होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है। हमे अपने घर के आसपास के पशु-पक्षियो के लिए दाना - पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन दिवाकर लोनारे उपप्रबंधक (कार्मिक), पाथाखेरा क्षेत्र ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामानंद यादव का विशेष योगदान रहा।
Popular posts
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट का गौचर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
चित्र
थाना बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब व्रिक्रय करने वालो पर की ताबडतोड कार्यवाही , आबकारी एक्ट के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध
चित्र
गैरसैंण में स्थाई राजधानी की मांग को लेकर पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में जनचेतना अभियान जारी, 9 नवंबर को कर्णप्रयाग में धरना प्रदर्शन
चित्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर देहरादून जा रहे 15 सदस्यीय दल का गौचर में हुआ स्वागत*
चित्र
जिलाधिकारी ने लोनिवि और रेखीय विभागों को सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त कर फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
चित्र