नपा बीएमएस शाखा ने किया महिलाओं का सम्मान।
नपा बीएमएस शाखा ने किया महिलाओं का सम्मान।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को नगर पालिका परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध नगर पालिका मजदूर संघ ने महिलाओं का सम्मान किया। बीएमएस नपा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष केके भावसार व महामंत्री हरिओम कुशवाह ने महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। 
इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत हुई। सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष केके भावसार ने कहा महिलाओं का हर स्तर पर बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा नगर पालिका क्षेत्र. की स्वच्छता शाखा में भी कई सफाई मित्र महिलाएं हैं और वे बखूबी अपने कार्य को अंजाम दे रही है। नगर को स्वच्छ बनाने के साथ प्रदेश स्तर तक पहचान दिलाने में नगर की महिलाओं का योगदान है। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद सारनी की करीब सभी शाखाओं में पदस्थ महिलाएं अपने कार्य में निपुण हैं। उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के उदाहरण देते हुए कहा पीटी उषा, सरोजनी नायडू, देवी अहिल्या, रानी लक्ष्मीबाई महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की आधार स्तंभ हैं। इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री हरिओम कुशवाह ने कहा कि परिवार संचालन से लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों का संचालन आज महिलाएं कर रही हैं। देश, प्रदेश में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। सरकारों ने इन्हें आरक्षण प्रदान कर प्रतिनिधित्व का मौका भी प्रदान किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में पुष्पा चिल्हाटे, प्रेमकला डेहरिया, अनिता लोखंडे, सोनम डेहरिया, शशिकला पवार, कमला पवार, मालती बाई, तुला बाई, सुब्रकेशी, पप्पी असवारे, निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, लक्ष्मण पंडाग्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र