ताम्रकार समाज संगठन की संभागीय बैठक संपन्न

 ताम्रकार समाज संगठन की संभागीय बैठक संपन्न





भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार का किया स्वागत

होशंगाबाद नगर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज पटेल, युवा अध्यक्ष कार्तिक कांसकार एवं महिला अध्यक्ष बनी संगीता वर्मा

फोटो
होशंगाबाद। हैहयवंशीय ताम्रकार कसेरा समाज की संभागीय बैठक रविवार को कसेरा समाज मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में ताम्रकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र ताम्रकार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामनारायण ताम्रकार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री योगेश ताम्रकार, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. अतुल सेठा, प्रदेश सचिव केप्टन किशोर करैया, मार्गदर्शक सीताराम करैया ने भगवान सहस्त्रबाहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। कवियत्री कीर्ति वर्मा, संगीता वर्मा एवं नंदिनी करैया ने बैठक में आए अतिथियों का स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने होशंगाबाद नगर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नीरज पटेल अधिवक्ता, युवा मण्डल होशंगाबाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्तिक कांसकार, महिला मण्डल होशंगाबाद कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्रीमती संगीता वर्मा एवं बाबई नगर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सौमित्र ताम्रकार को नियुक्त कर माला पहनाकर शुभकामनाए प्रेषित की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र ताम्रकार ने कहा कि ताम्रकार कसेरा समाज के बंधुगण अन्य समाज के लोगों की तुलना में अधिक परिश्रमी है। अब हमें एकजुट होकर समाज की संगठन क्षमता को दिखाकर देश व प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी सामाजिक बंधुगण सदस्यता शुल्क लें जिससे आने वाले समय में हम सब मिलकर समाज के लिए एक नया आयाम स्थापित करने में मददगार बने।  
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने कहा कि हमारा समाज पूरे प्रदेश में काफी अच्छा कार्य कर रहा है किन्तु अब हमें अपनी युवा पीढीं के साथ मिलकर समाज को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाना है। समाज के सभी बंधु मिलकर समाज हित में किए गए कार्यो में अपना योगदान देकर ताम्रकार कसेरा समाज को एक नई दिशा में लाए। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार, डॉ. अतुल सेठा एवं केप्टन किशोर करैया ने भी संबोधित किया।
बैठक में भाजपा में नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर योगेश ताम्रकार का ताम्रकार समाज के जिलाध्यक्ष श्री चंद्रकांत चंद्रवंशी ने ताम्रपत्र सेएवं श्रीमति राधा करैया ने मां नर्मदा का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सामाज के वरिष्ठ सदस्यों ने योगेश ताम्रकार का शाल श्रीफल के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। बैठक का संचालन प्रवीर नायक ने किया।
बैठक के अंत में हरदा, होशंगाबाद, बाबई, सिवनी मालवा के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओं ने समाज की वरिष्ठ श्रीमति वंसुधरा ताम्रकार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की