लक्की डेहरिया ने शादी की वर्षगांठ वृद्धा आश्रम में मनाई।
लक्की डेहरिया ने शादी की वर्षगांठ वृद्धा आश्रम में मनाई।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल 

16 फरवरी मंगलवार को बनारस निवासी रवि मंगरे ने अपनी शादी की प्रथम वर्षगांठ सांईनाथ म्यूजिकल ग्रुप के संचालक लक्की डेहरिया के साथ सारनी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित बाबा मठारदेव वृद्धा आश्रम में पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को भोजन करवाकर मनाई। वैसे तो‌ हम लोग अपने घर किसी भी शुभ कार्यों को परिवार के बीच मनाते हैं लेकिन वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का कोई नहीं है। अगर हम एक ऐसी पहल करे की हमारे घर एक भी कोई शुभ प्रसंग हो तो उन बुजुर्गो के बीच जाकर मनाये जिससे उन्हें भी लगे वे अकेले नहीं हैं हमे भी बहुत अच्छा लगता है। बुजुर्गो के बीच जाकर खुशी मनाने में। इस अवसर पर प्रवीण सोनी  नेहा डेहरिया प्रियंका डेहरिया बिंदू डेहरिया रवि मालवी राजा वाईकर देबू देवारे सहित अन्य सांईनाथ म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यगण उपस्थित थेl