नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियां दूसरे विभागों से कॉर्डीनेशन के साथ पूर्ण की जायें - कलेक्टर
नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियां दूसरे विभागों से कॉर्डीनेशन के साथ पूर्ण की जायें - कलेक्टर
-
मुरैना | 18-नवम्बर


कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि सीमित बजट के अभाव में नेहरू युवा केन्द्र प्राथमिकता वाली गतिविधियों को युवाओं के पूर्ण क्षमता के साथ नहीं मना पाते है, इसलिये नेहरू युवा केन्द्र, खेल विभाग, सामाजिक संस्थायें, रेडक्रॉस, जन अभियान परिषद आदि के सहयोग से अपनी गतिविधियों को पूर्तरूप प्रदान करें। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को नवीन कलेेक्ट्रेट सभागार में नेहरू युवा केन्द्र की जिला सलाहकार सीमिति की बैठक में दिये। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वय श्री राकेश सिंह तोमर, खेल विभाग से श्री कुशवाह, उद्योग विभाग, सीएमएचओ सहित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक श्री राकेश सिंह तेामर ने बैठक के एजेण्डा को सबके बीच पढ़कर सुनाया। जिसमें पूरे वर्षभर के कार्यक्रम एवं बजट के बारे में विस्तार से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र खेल विभाग जैसे अन्य विभागों से निर्धारित कार्यक्रमों की एक तिथि में होंगे तो बजट भी कम से कम उपयोग होगा। इस अवसर पर श्री राकेश सिंह तोमर ने कोविड-19 के अभी तक किये गये कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।