पांच जिलों की महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
पांच जिलों की महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
खरगोन। समूचे निमाड़ अंचल में महिला हॉकी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से स्व. सुभाष यादव फाउंडेशन बोरावां द्वारा निमाड़ महिला हॉकी अकादमी के सहयोग से बुधवार से जेआईटी कॉलेज बोरावां में महिला हॉकी लीग स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पांच जिलों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 
महिला हॉकी अकादमी सचिव अनिल पांडेय ने बताया कि महिला हॉकी का प्रसार समूचे निमाड़ अंचल में करने व युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसके अंतर्गत महिला हॉकी प्रमोशन लीग स्पर्धा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे खरगोन, बड़वानी, देवास, इंदौर व उज्जैन जिले की टीमो के करीब 130 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अभियान का शुभारंभ जेआईटी कॉलेज बोरावा के खेल मैदान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय अरुण यादव द्वारा किया जाएगा। स्पर्धा प्रभारी व हॉकी कोच इकबाल खान के अनुसार इस अभियान से महिला हॉकी को बढ़ावा मिलेगा व आगामी समय मे निमाड़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेगी। 
बॉक्स में
कसरावद में स्वच्छता का संदेश देंगे खिलाड़ी 
जानकारी के अनुसार नगर परिषद कसरावद के सहयोग से बुधवार कसरावद शहर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से न्यायालय परिसर के सामने से शुरू होने वाली इस रैली में महिला हॉकी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, युवा व वरिष्ठ खिलाड़ीगण, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक आदि इसमे शामिल होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वच्छता रखने व कोरोना से बचाव करने का संदेश देंगे। आयोजन कमेटी ने सभी से रैली में शामिल होने की अपील भी की है।
खरगोन से अजय जैन की खास खबर