बसुहार गांव में कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रत्याशी
कौशांबी की खबरें

बसुहार गांव में कांग्रेसी नेता व पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रत्याशी तलत अजीम को कर्मठ ईमानदार, जुझारु व जमीन पर काम करने वाला नेता बताया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी तलत अजीम को जिताने की अपील की। कहा कि 35 सालों से उत्तर प्रदेश का विकास रुका हुआ है, महंगाई से आम आदमी परेशान है। भाजपा को अडानी और अंबानी चलाते हैं, योगी सरकार से किसान बहुत परेशान हैं। किसानों की फसल छुट्टा जानवर नष्ट कर रहे हैं और सरकार सो रही है। जो भी गौशाला बनी है वहां जानवर भूसा और पानी के बिना मर रहे हैं। हमारी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत बनाया तो भाजपा ने पूंजीपति निर्भर भारत बना दिया। अगर हिन्दुस्तान को बिकने से बचाना है तो पंजे पर बटन दबाना होगा। 42 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसी निकम्मी, जन विरोधी और गरीब विरोधी सरकार कभी नहीं देखा। योगी-मोदी की सरकार बहकी बहकी बात करने वाली और झूठ बोलने वाली सरकार है। आज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घुस नहीं पा रहे। प्रमोद तिवारी ने तलत अजीम के लिए 27 फरवरी को मतदान करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, शेष नारायण ओझा, हंजला उस्मानी, माशूक उस्मानी, संगम लाल मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, अशोक तिवारी, विनोद कुमार, वकील तिवारी, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, अनंतराम तिवारी, गौरव पाण्डेय, श्याममूर्ति तिवारी, मुकुंद तिवारी, रंजीत यादव, सुखलाल यादव, सुरेंद्र कुमार, नूरुत जमां, सचिन पांडेय, अदील अहमद सम्मू और उदय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट