युवा मोर्चा पदाधिकारियों का किया पुतला दहन।।

 युवा मोर्चा पदाधिकारियों का किया पुतला दहन।।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटिल


11 जनवरी मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के विरोध में युवक कांग्रेस ने भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज किया। युवा कांग्रेस नेता राजेश चौरे फैयाज अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इंदौर के विजय नगर में स्पा सेंटर एवं सेक्स रैकेट में लिप्त तीन भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा ऐसे कृत्य की यूथ कांग्रेस निंदा करता है, इन तीनों के युवा मोर्चा भाजपा के पदाधिकारी है। यह कि उक्त तीनों आरोपी मंत्री विजय शाह के करीबी और उनके विधानसभा क्षेत्र खालवा में पांचवा की सक्रियता सदस्य है तथा आरएसएस के पदाधिकारी भी है जो विजय शाह के लिए कार्य करते हैं जिसका पूर्ण रूप से यूथ कांग्रेस विरोध करती है और कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। युवा नेता राफे बक्श एवं सोनू सोनी ने बताया कि भाजपा की करनी और कथनी आज जनता के सामने उजागर हो गई है। प्रदेश की जनता सीधे तौर पर वन मंत्री को दोषी मानती है। ऐसे व्यक्ति को प्रदेश में संविधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल स्वेच्छा से त्यागपत्र नैतिकता के आधार पर दे देना चाहिए। मुख्य रूप से महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव ममता साहू, कांग्रेश के सेवादल जिलाध्यक्ष चंदू यादव, पाथाखेड़ा मंडलम राजेश डोईफोड़े, शोभापुर मंडल अध्यक्ष पिंटिस नागले, सारणी मंडलम किशोर चौहान, रोहन भारती, हितेश निरापुरे, संदीप पंडोले,  सागर पाटिल, प्रकाश मालवीय, आकाश कवडे, अमित राजपूत, चेतन सोनी, रोहित भारती, रौनक सिहं,  राजु माने उपस्थित थे।