भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को खरगोन के दौरे पर पहुँचे।
खरगोन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को  खरगोन के दौरे पर पहुँचे। सुबह शहर पहुचने पर शर्मा ने कुंदा तट स्थित श्री सिद्धि विनायक मन्दिर पहुचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश का पूजन अर्चन कर आशिर्वाद लिया। शर्मा ने पूजन के बाद भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे बूथ विस्तारक योजना का सुभारम्भ किया। शर्मा ने बताया भाजपा सकारात्मक सोच के साथ कार्यकर्ताओं के बल पर जमीनी स्तर पर काम करने वाली पार्टी है। वर्तमान में समूचे प्रदेश में चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना के तहत प्रत्येक बूथ को सुद्रण ओर मजबूत करने के लिये पदाधिकारी, मंत्री, मुख्यमंत्री अपने अपने बूथों पर समय दे रहे है। यह पहला मौका ओर पहली पार्टी है जो बूथों की डिजिटलीकरण कर रही है। शर्मा ने गोगावां जनपद के ग्राम दयालपुरा के बूथ क्रमांक 231 में बूथ विस्तारक का कार्य किया। पदम् भूषण सम्मान पर कहा कि अब सिफारिश पर नही योग्यता के आधार पर सम्मान दिया जाता है। शर्मा ने कहा गणतंत्र दिवस पर मोदीजी ने ऐसे योग्य लोग जिन्होंने अभावों में रहकर फुटपाथ पर जीवन बिताया लेकिन उनकी योग्यता को परखा ओर पर उन्हें पद्मभूषण जैसा देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे पर कांग्रेस विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया किया दी, उन्होंने कहा भाजपा से लोगो का मोह भंग हो गया है अब वे बूथ पर जाए या घर घर उनका हाल 2018 की तरह होगा। 2018 के पहले मुख्यंत्री भी निकले थे लेकिन जिले की सभी 6 सीटों पर जनता ने नकार दिया। जनता विकास चाहती है। दयालपुर ओर महमदपुर में बीते 20 सालों से विकास के नाम पर भाजपा ने कुछ नही किया। हाल ही में कांग्रेस जनपद सदस्य ने 5 लाख की राशि से रोड दुरुस्ती करन कराया।