बंद को लेकर संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र वासियों का व्यापारी संघ ने माना आभार।

 बंद को लेकर संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र वासियों का व्यापारी संघ ने माना आभार।



बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील


14 दिसंबर मंगलवार को सारणी पाथाखेड़ा शोभापुर और बगडोना के व्यापारियों द्वारा अपने संपूर्ण प्रतिष्ठान को बंद रखा गया। इसको लेकर सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं श्याम मदान ने सभी व्यापारी बंधुओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उजड़ते शहर को बचाने का यह एक अभियान है और यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट और पाथाखेड़ा क्षेत्र में दो नई खदाने नहीं खुल जाती है। इस अभियान की सफलता के पीछे सभी व्यापारी बंधुओं, सामाजिक संगठनों एवं श्रमिक संगठनों का भरपूर सहयोग रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब क्षेत्र के विकास के लिए सभी संगठनों एवं राजनीतिक संगठनों के लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ खड़े हुए हैं। अभियान के अगले चरण की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी एवं इस सफल आयोजन के लिए संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र वासियों का विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सुनील भारद्वाज एवं सतपुड़ा व्यापारी संघ के व्यापारी, वरिष्ठ व्यापारी समीम रिजवी हरीश पाल सहूर रिजवी पप्पू मंसूरी राजू सोनी, राकेश टोरिया अशोक मालवीय के अलावा कुनबी समाज के प्रचार प्रसार सचिव विजय पढ़लक और सतपुड़ा प्लांट के सांसद प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी ने भी सभी का आभार माना है।