कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने वृद्ध आश्रम में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की गई l
कौशांबी की खबरें

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने वृद्ध आश्रम में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की गई l

वृद्ध आश्रम में गरीब बेसहारा लोगों को सहारा देते हुए यशस्वी पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा और गरीबों के मसीहा अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया इस मौके पर मिष्ठान पाकर आश्रम में रहने वाले बेसहारा लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने दीपावली के मौके पर मिष्ठान और फल पाकर दोनों अधिकारियों की भूरी भूरी प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि आश्रम में निवास कर रहे असहाय और बेसहारा लोगों को सहारा देना हम लोगों की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। आप लोगों के आशीर्वाद से हमारा जीवन सुलभ हो जाएगा। क्योंकि आप लोगों को हम लोगों से एक आस बनी रहती है। कि कोई भी गरीबों का सहारा बनकर उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उनका सहारा बनेंगे। इस मौके पर सैकड़ों लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया इसी प्रकार चरवा थाना प्रभारी द्वारा चौकीदारों तथा क्षेत्र के गरीबों में मिष्ठान वितरण किया गया। इसी तरह कौशांबी पश्चिम सरीरा सराय अकिल कड़ा धाम महेवा घाट मोहम्मदपुर पैसा कोखराज सैनी पिपरी मंझनपुर व यातायात प्रभारी सहित चौकी क्षेत्रों में गरीब बेसहारा लोगों को मिष्ठान वितरण कर दीपावली की खुशियां उनके झोली में डाल दी गई। इससे गरीब बेसहारा लोगों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। 
एसीपी न्यूज चैनल आल यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट