पर्यावरण संरक्षक व संतुलन के लिए शीघ्र चलेगा अभियान : हन्नी पाहवा
पर्यावरण संरक्षक व संतुलन के लिए शीघ्र चलेगा अभियान : हन्नी पाहवा
बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड़)। भगवान ने इंसान के लिए बहुत सुंदर सृष्टि का निर्माण किया है और प्रकृति की सुंदरता व संरक्षण का दायित्व हम सब पर है जिसके लिए पर्यावरण का संतुलन होना बहुत आवश्यक है। यह शब्द भाजपा के पर्यावरण संरक्षण विभाग के जिला अंबाला के संयोजक व भाजपा के बराड़ा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हन्नी पाहवा ने कहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में संतुलन के लिए जिला स्तर पर शीघ्र एक अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत नगर पालिका बराड़ा से की जाएगी। हन्नी पाहवा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण विभाग के हरियाणा प्रदेश संयोजक नवीन गोयल से भी मुलाकात की और पर्यावरण के बिगड़ रहे संतुलन व संरक्षण टर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के हर मुद्दे व समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बराड़ा द्वारा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर समाधान किया जा रहा है और उन्होंने नगर पालिका बराड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए नपा चेयरपर्सन श्रीमती रिचा पाहवा सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। समाजसेवी हन्नी पाहवा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण विभाग की ओर से बराड़ा के सभी वार्डो और जिला में पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा हो सके।