कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे दिवाली बाजार ,परिवार संग की दिवाली त्यौहार की खरीदारी
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे दिवाली बाजार  ,परिवार संग की दिवाली त्यौहार की खरीदारी

जरूरतमंदों के लिए शुभ काउंटर पर सामग्री की प्रदाय 

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गुरुकरण सिंह ने सोमवार रात्रि एसएनजी ग्राउंड पहुंचकर स्पत्निक दिवाली त्योहार के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। उन्होंने मिट्टी से बने दिए, बाती और साज सजावट की सामग्री खरीदी।  
     कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नेकी की दीवार तर्ज पर  एसएनजी ग्राउंड बाजार में बनाए गए काउंटर पर आवश्यक सामग्री  भी प्रदाय की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर नेकी की दीवार अवधारणा पर होशंगाबाद नगर के दिवाली बाजार एसएनजी ग्राउंड और गुप्ता ग्राउंड पर शुभ लाभ काउंटर बनाएं गए है, जहां लाभ काउंटर  से जरूरतमंद लोगों को दिवाली पर्व मनाने के लिए आवश्यक सामग्री प्रदाय की जाएगी।