जनजातीय गौरव दिवस" पर जनजातीय परिवारों को भोपाल लेकर जाएंगे नगर मंडल के कार्यकर्ता

 जनजातीय गौरव दिवस" पर जनजातीय परिवारों को भोपाल लेकर जाएंगे नगर मंडल के कार्यकर्ता


आयोजन की तैयारियों को लेकर  भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई
होशंगाबाद। भाजपा नगर मंडल होशंगाबाद की बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती 15 नवम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होने वाले "जनजातीय गौरव दिवस" आयोजन की तैयारियों को लेकर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। "जनजातीय गौरव दिवस" कार्यक्रम में होशंगाबाद नगर नगर मंडल में निवास करने वाले जनजातीय परिवारों से संपर्क करके भोपाल के जम्बूरी मैदान ले जाया जाएगा इसके लिए मंडल में आने वाले सभी 17 वार्डों में  जनजातीय परिवारों के बीच भाजपा मंडल के पदाधिकारी पहुँचेगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि नगर मंडल की यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , मंडल प्रभारी व कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी द्वारा ली गई। बैठक में पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में महामंत्री पूनम मेषकर , अनुराग तिवारी , स्मारिका पटेल , मंडल उपाध्यक्ष डॉ. विमल गोस्वामी , नगरमंत्री मनीष परदेशी , केशव उर्मिल , पूर्व पार्षद अभय वर्मा , प्रकाश गौर , तेजकुमार गौर , जीतेन्द्र तिवारी , राजेश रैकबार , मनीष शर्मा , क्षमा दुबे , बिंदिया मांझी , रिंकू शर्मा , सुनीता मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र