गौहरगंज उपजेल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न |
- |
रायसेन | |
शिविर में वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश गौहरगंज श्री गौरव अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों/कैदियों से सम्बंधित संविधान, दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रदान किये गये विभिन्न विधिक कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति स्वयं और परिवार तथा समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्वस्थ शरीर ही उत्तम धन है। हम स्वस्थ हैं तो हमें आगे बढ़ने के लिए कई अवसर प्राप्त होने के साथ ही कोई कठिनाई नहीं होती है। उन्होंने उपस्थित बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी तथा निराकरण भी किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक यशवंत शिल्पकार सहित उपजेल गौहरगंज के लगभग 70 बंदी सम्मिलित हुए। |