13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का ब्लाक मुख्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन खंड विकास अधिकारी मदन सिंह और ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी कि अगुवाई में हुई वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया।

 चमोली उतराखड से  केशर सिंह नेगी  नारायणबगड़।

13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का ब्लाक मुख्यालय पर चल रहा  धरना प्रदर्शन खंड विकास अधिकारी मदन सिंह और ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी कि अगुवाई में  हुई वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया गया।



 अपनी 13 सूत्रीय  मांगों को लेकर प्रधान संगठन की अगुवाई में ब्लॉक प्रांगण में नो नवंबर से धरना शुरू किया गया था


वहीं  उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से बृहस्पतिवार को   संगठन ने  भूख हड़ताल आरंभ कर दिया था। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने समस्त कर्मचारियों व प्रधान संगठन के बीच वार्ता कराके  प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय सभी मांगो पर तुरंत कार्रवाई करने वह जिला स्तरीय मांगों को अग्रेषित के जाने का लिखित आश्वासन दिया।बाद में  प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर जारी हड़ताल को स्थगित कर दिया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी प्रधान मृत्युंजय परिहार प्रधान संगठन अध्यक्ष मोनू सती किशोर मनोडी, रमेश गुसाईं, एडवोकेट पृथ्वी सिंह नेगी, सुरेंद्र  धनेत्रा ,फतेह सिंह नेगी देवेंद्र नेगी नंदन सिंह रमोला नरेंद्र सिंह भंडारी आनंद सिंह गुड्डी देवी बसंती देवी आदि उपस्थित थे।

Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र