भारतीय थल सेना से सेवा निवृत होकर लौटे सुभाष सिंह का भाजपा मंडल सारनी ने किया स्वागत।
भारतीय थल सेना से सेवा निवृत होकर लौटे सुभाष सिंह का भाजपा मंडल सारनी ने किया  स्वागत।

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

मां भारती के रक्षक प्रेमनगर पाथाखेड़ा निवासी सुभाष सिंह रघुवंशी पिता छोटे लाल रघुवंशी अपनी 17 वर्ष की सेवा भारत मां के चरणों में समर्पित कर भारतीय थल सेना से सेवानिवृत होकर गृहनगर वापसी पर भाजपा मंडल सारनी द्वारा उनका भव्य स्वागत मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में रवि देशमुख के प्रतिष्ठान रायल कंप्यूटर बगड़ोना के सामने किया। जिसमे भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मंडल उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, शिबू सिंह, रविन्द्र देशमुख, रेवा शंकर मगरदे, सह प्रभारी समीर मशीद, सतीश चौरे , संत लाल यादव, अनिल खवसे, रमेश खवसे, दीपक खातरकर, गोविंद साहू, राहुल बर्दे, राहुल वर्मा कमलेश पवार उपस्थित थे।