मूसलाधार बारिश से हुए व्यापारियों के नुकसान की भरपाई की आप पार्टी ने की प्रशासन से मांग।
मूसलाधार बारिश से हुए व्यापारियों के  नुकसान की भरपाई की आप पार्टी ने की प्रशासन से मांग।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।
   
नैनीताल,। सरोवर नगरी नैनीताल में  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का,मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल जिलाध्यक्ष मोहम्मद शान बुराहान आदि पार्टी पदाधिकारियों ने, नैनीताल नगर में हुई भारी बारिश से तल्लीताल क्षेत्र के व्यापारियों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन प्रशासन से हर संभव मदद देने की मांग करी है,।
    आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल नगर के व्यापारियों के हुए इस नुकसान के लिए   नैनी झील में पानी की निकासी के लिए लगाये गये नये गेट और विभाग द्वारा संचालित करने की कार्यप्रणाली भी भारी संदेह के घेरे में आ गयी है,। क्योंकि अगर समय रहते, ये नये तकनीक से लगे गेट अपना काम सही समय में शुरू कर देते तो ये नौबत नहीं आती, जिससे तल्लीताल क्षेत्र के व्यापारियों को इतना अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ता। 
    आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल जिलाध्यक्ष मोहम्मद शान बुराहान, और व्यापार प्रकोष्ठ के नैनीताल विधानसभा महासचिव मौहम्मद रेहान ने कहा कि नैनी झील के ओवर फ्लो होने से उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान को भारी नुकसान हुआ है।, मौबाईल और इलेक्ट्रॉनिक आईटमो मे पानी भर जाने से उनके प्रतिष्ठान को लाखों का नुकसान हुआ है, उक्त दोनों पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से इस नुकसान की दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिये जाने की मांग शासन प्रशासन से की है ।