आपसी सहयोग से दिलाया जीवन दान माननीय विजय परदेशी एवं हेमंत सिंह गौतम ,को अचानक जानकारी
 आपसी सहयोग से दिलाया  जीवन दान माननीय  विजय परदेशी  एवं हेमंत सिंह  गौतम ,को अचानक जानकारी प्राप्त हुई की M.S परिहार   (Secretry of the Judge) जबलपुर हाई कोर्ट मे पदस्थ को डेंगू की चपेट मे आने से प्लेटलेट   कम हो जाने के कारण उनकी तबियत खराब हो जाने से  पास के  हॉस्पिटल लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल  मदन महल जबलपुर रोड मे  एडमिट है|  तभी अंतराष्ट्रीय स्वदेशी भारत दल के जबलपुर जिलाध्यक्ष     को इसकी सूचना  प्राप्त होने पर  जिलाध्यक्ष नितेश डोईफोड़े द्वारा पेसेंट  M.S. परिहार जी को अपना ब्लड प्लाजमा  डोनेट कर  मानवता एवं आपसी भाई चारे  की ये मिशाल देश और समाज दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है|  वही मुसीबत मे काम आने वाले ऐसे फरिस्ते को  देश और समाज मे सदैव सम्मान प्राप्त होना चाहिए जिससे अन्य दुसरे व्यक्ति को भी निडरता से जरूरतमंदो की मदद के लिए मुसीबतों मे आगे आकर  अपना ब्लड प्लाजमा देने के साथ जीवन दान दिया जा सके और देश और  समाज दुनिया के लिए मिशाल एवं प्रेरणा बने  
रिपोर्टर :- प्रकाश बिंझाड़े