पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सम्भाला चरखी दादरी जिले का कार्यभार
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सम्भाला चरखी दादरी जिले का कार्यभार 

 

चरखी दादरी (उमेश सतसाहेब)



चरखी दादरी- पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का तबादला होने के बाद सोमवार को दीपक गहलावत ने पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी का कार्यभार सम्भाला। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया गया । पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सभी प्रर्यवेक्षण अधिकारियों से जिले के सभी पहलुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया और कहा कि पब्लिक की भलाई के लिए कामों को आगे बढाते हुए काम किए जाएंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करके अपराधो पर अंकुश लगाया जाएगा । जिले में कानुन व्यवस्था व अमन शान्ति बनी रहे, इसी नीति के तहत कडी महेनत करते हुए कार्य किये जाएंगे । पर्यावरण प्रदुषण पर सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क करके समन्वय स्थापित किया जाएगा। जिले में ओवर लोडिंग के सम्बन्ध में आरटीओ से सम्पर्क करके समन्वय स्थापित किया जाएगा और जहाँ पर आरटीओ स्टाफ को पुलिस सहायता की आवश्यकता होगी, पुलिस उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस गस्त व चैंकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि सड़क दुघर्टनाओ पर अंकुश लगाया जा सके।  पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह,उप पुलिस अधीक्षक बलिसिहं,उप पुलिस अधीक्षक रामसिंह,उप पुलिस अधीक्षक देशराज व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।