मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
कौशाम्बी, की खबरें                                                     
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
                                                       
      मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में एलडीएम ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक के्रडिट आउटरिच प्रोग्राम का आयोजन किया जाना है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने 29 अक्टूबर 2021 को विकास भवन परिसर में प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक कैम्प का आयोजन करने तथा सभी बैंको एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं ओ0डी0ओ0पी0 आदि योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। 
बैठक में जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, एल0डी0एम0 संजीव कुमार श्रीवास्तव व श्री नवीन ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
                     02
मुख्य सेविका, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर आमजन को विधिक सहायता हेतु जागरूक किया गया

जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गुरूवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 54 ग्राम सभा में डोर टू डोर कैम्पेन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से 54 ग्राम सभाओं में घर-घर जाकर आमजन को विधिक सहायता हेतु जागरूक किया गया। बाल विकास केन्द्र मंझनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता रैली निकाली गयी।
 रैली में बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू वर्मा तथा केसरी यादव, गीता, मंजू सिंह, पुष्पा मुख्य सेविका एवं समस्त आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुयें, एन0जी0ओ0 व समाज सेवी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।                              03
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार कक्षा-1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोगार्थ उपलब्ध कराये जाने वाले निःशुल्क यूनीफार्म, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा के स्थान पर इन सामग्रियों के क्रम से संबंधित धनराशि डी0बी0टी0 के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किया जायेगा। 
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है व्यापक प्रचार-प्रसार कर सुनिश्चित किया जाय कि शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावक का बैंक खाता आधार से सीडेड और सक्रिय हो जाय, तथा छात्र-छात्रओं के माता/पिता/अभिभावक को तत्काल सूचित किया जाय कि वे अपना बैंक खाता जो आधार से लिंक हो उस बैंक खाते से गत दो माह के अन्दर कोई एक लेन-देन होना अनिवार्य है, अन्यथा डी0बी0टी0 की धनराशि भेजना संभव नहीं होगा।            
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट