सरकार जनता की मदद के लिये हमेशा तत्पर है। पुष्कर धामी ।
सरकार जनता की मदद के लिये हमेशा तत्पर है। पुष्कर धामी ।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा  चन्देल।

नैनीताल।  जनपद नैनीताल में   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिह धामी ने आज सुबह  सर्किट हाउस काठगोदाम में जनसमस्यायें सुनी।
क्षेत्र के  प्रधान संगठनों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले तथा समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया।
जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया ।उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। उन्होने कहा सरकार हमेशा जनता के साथ है उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होने कहा कि आपदा की इस घडी में धैर्य बनाये रखें,। समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डा0 धनसिह रावत, महापौर डा0 जोगेन्द्रपाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत,अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, चन्दन बिष्ट,गजराज बिष्ट, प्रकाश गजरौला सहित डीजीपी अशोक कुमार,आयुक्त सुशील कुमार,डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे,जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।