पर्यटकों ने सरोवर नगरी में जमकर की खरीददारी । नोकाबिहार का उठाया लुफ्त।
पर्यटकों ने सरोवर नगरी में जमकर की खरीददारी । नोकाबिहार का उठाया लुफ्त।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल में आज मौसम के साफ नजर आने से पर्यटन कारोबार पूरे दमखम के साथ दिखाई दिया।

पर्यटकों ने नैनीताल की यादों को भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

वीकेंड में सैलानियों का सैलाब उमड़ा तो शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई।

वीकेंड पर  शहर में पर्यटकों की संख्या में इतना इज़ाफ़ा हुआ ।  

 इस दौरान सरोवर नगरी  के अधिकांश होटल पैक हो गये।  साथ ही पार्किंग स्थल भी फुल हो गए। 

 हजारों की संख्या में  पर्यटक वाहन पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सरोवर नगरी   पहुंचे सैलानियों ने नैनी झील में नोकाबिहार का लुफ्त भी उठाया।

पर्यटक स्थलों में स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर,बॉटनिकल गार्डन,वाटरफॉल और अन्य पर्यटन स्थलों में सैर सपाटा किया । 
साथ ही बाजारों व अन्य स्थानों से जमकर खरीददारी की।