सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा ने पूरे जिले में चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा ने पूरे जिले में चलाया स्वच्छता अभियान 



होशंगबाद। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर से चलाए जा रहे सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत अक्टूबर राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की 152वीं एवं लालबहादुर शास्त्री की 118वीं जन्मजयंती पर होशंगाबाद जिले के सभी मण्डलों पर स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि जिले के 22 मण्डलों में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।


गांधी प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण एवं स्वच्छता दूतों का किया सम्मान
अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिला चिकित्सालय एवं ग्वालटोली गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात न्यू जयस्तंभ चौक पर वंशकार समाज के नागरिकों एवं गांधी चौक ग्वालटोली में स्वच्छता दूतों को सम्मानित किया गया। साथ ही सिंगल प्लास्टिक यूज नहीं करने हेतु नागरिकों को संकल्प दिलाया। मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के तहत लोकल फार वोकल के लिये तिलक भवन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने खादी से बने कपड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खरीदे एवं खादी को बढावा देने की अपील की।

पूरे जिले में हुए स्वच्छता के हुए कार्यक्रम


सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूरे जिले के 71 घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विवेकानंद घाट पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंहप्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलियाजिला प्रभारी राकेश जादौनजिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवालहंस रायलोकेश तिवारीभाजपा नेता पीयूष शर्माप्रीति शुक्लाप्रसन्ना हर्णेअनिल बुन्देलाराजेश तिवारीमहेन्द्र चौकसेमनोहर बडानीप्रशांत दीक्षितचरणजीत सिंहअमित महालाललिता पुर्वियासागर शिवहरेविकास नारोलियापूनम मेषकरगोलू तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ मोर्चा प्रकोष्ठों के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं सिवनी मालवा के तालाब क्षेत्र एवं गांधी चौक मेंपिपरिया में गांधी वार्ड स्थित पासा नदी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सोहागपुर के शिव मंदिर क्षेत्रगांधी चौकस्टेशन मंदिर परिसर में स्वच्छता के कार्यक्रम किये गये।

 


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह का महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे नर्मदापुरम संभाग का महिला मोर्चा का दायित्व मिला है। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलियाजिला प्रभारी राकेश जादौनजिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवालजिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।