जिलाधिकारी ने की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
कौशाम्बी, की खबर
जिलाधिकारी ने की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक 

         जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी  राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि बी0एल0ए0 की सूची तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाय।  
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 01.11.2021 एवं अंतिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी 2022 को किया जायेगा। पुनरीक्षण 2022 के दौरान समस्त अर्ह मतादाताओं के नाम मतदाता सूची मे पंजीकृत करने तथा मतदाता सूची में विद्यमान त्रृटियों को दूर किया जा रहा है। 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे अथवा पूर्ण कर चुके अर्ह युवा नागरिकों के नाम मतदाता सूची में फार्म-6 के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकरण करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर विधसानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी कार्यक्रमानुसार-मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 01 नवम्बर 2021, दावे-आपत्यिों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक, विशेष अभियान की तिथयां 07 नवम्बर, 13 नवम्बर, 21 नवम्बर एवं 28 नवम्बर 2021ं निर्धारित की गयी है तथा  दावे/आपत्तियों का निस्तारण 20.12.2021 तक किया जायेगा एवं  मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को किया जायेगा।  
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                           
मा0 विधायक ने 21 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को किया नियुक्ति पत्र वितरित

जनपद को मिले 21 प्राविधिक सहायक

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा कृषि विभाग में 1863 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किया गया तथा मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना गया।
मा0 विधायक मंझनपुर श्री लाल बहादुर द्वारा जनपद कौशाम्बी हेतु नवचयनित 21 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। मा0 विधायक द्वारा नवचयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया गया।  
       इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री उदयभान सिंह गौतम एवं जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
 यूपी स्टेट से मिडिया प्रभारी पवन मिश्रा की रिपोर्ट