वैक्सिनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार।
वैक्सिनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार।

भाजपा ने किया स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान

बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील

 देश मे वैक्सिनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ पार हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सारनी मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों ने गुरुवार को बगडोना आनन्द परिसर टीकाकरण केंद्र पर जा कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं मिठाई एवं शीतल पेय वितरण कर जश्न मनाया। भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतेहासिक सफलता प्राप्त की है। देश में टीकाकरण का आंकड़ा 100 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोर महोबे, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष रवि देशमुख, शिबू सिंह, सुनील अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, संतलाल यादव, गोविंद साहू, अमित जायसवाल, अनीस परते ने वैकिसनेशन अभियान में लगे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 100 करोड़ लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को धन्यवाद प्रेषित किया।
Popular posts
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
साध्वी प्रेम बाईसा के जन्मदिवस पर संतों ने किया संगम वृक्षारोपण
चित्र
प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर तैयारियों का निरीक्षण किया*
चित्र
नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने छठ पर्व को लेकर कुड़ियाघाट में की जा रही तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
चित्र
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट आरक्षियों के साथ मीटिंग की गई।
चित्र