कौशाम्बी,
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित
इच्छुक महानुभाव 25 सितम्बर तक करें आवेदन
उ0प्र0 सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजनान्तर्गत प्रस्ताव आमन्त्रित किये गये है। इस योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में निवासरत जन सामान्य व्यक्तियों में से कोई एक व्यक्ति, जिन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस दिशा में उनका पूर्ण योगदान रहा हो, उसे सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया जाता है। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने देते हुए बताया कि इसके तहत गुरू गोविन्द सिंह के जन्म दिवस (05 जनवरी) पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप 01 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होने इच्छुक महानुभावों से 25 सितम्बर 2021 तक आवेदन पत्र उनके कार्यालय में उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित