सतना। लायंस क्लब द्वारा वृक्षारोपण अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड
द्वारा आज दिनांक 23 सितंबर 2021 को दोपहर 2:00 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय महादेवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सच्चिदानंद पांडे रहे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक रीवा संभाग अंजनी त्रिपाठी एवं जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता लायंस अध्यक्ष लायन आलोक त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र त्रिपाठी ने किया। उक्त जानकारी देते हुए सचिव धर्मेंद्र सेन ने बताया कि अतिथियों की विशेष उपस्थिति में विद्यालय परिसर में 11 पौधों का रोपण किया गया। अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि क्लब द्वारा लगातार दो वर्षों में वृक्षारोपण कर वृक्षों को संरक्षित किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप 100% 325 वृक्ष संरक्षित हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन मलिक, संतोष सक्सेना, विजय सिंह, राजेश अग्रवाल, सागर अग्रवाल, सुरेश कुशवाहा, संजय मिश्रा, कैलाश कुमार, रमेश चंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सेन, कृष्ण कुमार द्विवेदी, प्रभात गौतम, राजेश मिश्रा, विमल निगम, रामप्यारे वर्मा, ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, विभा मिश्रा, अनुसूया देवी, आशा गर्ग, विपिन त्रिपाठी, जेएन पांडे, सुभाष चंद्र मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।।
शिखा सोनी जिला ब्यूरो न्यूज एसीपी इंडिया