किसानों को प्रताड़ित करने से नही रुक रही भाजपा सरकार :- वरुण चौधरी

 किसानों को प्रताड़ित करने से नही रुक रही भाजपा सरकार


:- वरुण चौधरी

बराड़ा(जयबीर राणा थंबड़)

भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं है। किसान व मजदूर आज अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर है पर सरकार उनकी आवाज को न केवल अनसुना कर रही है बल्कि किसान व मजदूरों को प्रताड़ित कर रही है। यह बात मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में जीरी फसल की खरीद 25 सितंबर से शुरू करने का फैसला किया था। जिसे बदल सरकार ने 1 अक्तूबर से जीरी ख़रीद का फैसला लिया है।इस सरकार ने फ़सल ख़रीद शुरू करने से पहले ही किसानों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है जो इस तानाशाही सरकार में निरंतर जारी है।आज मंडियों में अव्यवस्था का आलम है।फसल रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।हर दिन फ़सल बेचने के लिए नए-नए नियम बनाए जाते हैं।जिस कारण किसानों को अनेको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने कहा कि भाजपा का वायदा था कि सरकार बनने पर किसानों का न केवल कर्ज माफ किया जाएगा। बल्कि उन नीतियों को लागू किया जाएगा जिनसे किसानों की आय दोगुनी होगी।परंतु आज किसानों की आय दोगुनी होने की बजाय किसानों का खर्चा जरूर दोगुना हो गया है। 70 प्रतिशत भारत देश की आबादी कृषि पर निर्भर है, फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। उनकी आय दोगुनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी बनकर रह गए हैं। भाजपा सरकार तो किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मी पर जमी है।अन्नदाताओं की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाने के बजाय उन पर राजद्रोह के मुक़दमे आंसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियां चलवाने जैसे घोर निंदनीय काम ये सरकार कर रही है।किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नहीं किया होगा, जितना भाजपा सरकार कर रही है।इस सरकार में न किसान का भला हो रहा और न आम जनता का।ये सरकार जुमलेबाजी के सहारे देश को भ्रमित करती है।भाजपा सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो चुका है।

उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि संबंधित कानून किसान ही नहीं देशवासियों के हित मे भी नहीं है और इनका विरोध जायज हो रहा है।कृषि कानून खेत व खेती को बर्बाद करने वाले है।

Popular posts
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
एल एफ एस पाथाखेड़ा के 13 मेधावी छात्र लैपटॉप राशि से लाभान्वित।
चित्र
कुंवारी कन्याएं पीपल पूजन को इस महीने में श्रेष्ठ मानती है
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावित*
चित्र