भाजपा द्वारा चोपना में हुआ स्वास्थ्य स्वयंसेवको का प्रशिक्षण।
बैतूल/सारनी। कैलाश पाटील
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को चोपना में आयोजित स्वास्थ्य स्वयंसेवको के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं। आत्मनिर्भर भारत विषय पर सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जब कोरोना की पहली लहर आई थी तो भारत मे पीपीई किट नही बनती थी, आज 4 लाख किट प्रतिनदिन भारत मे बन रही है हम दूसरे देश को निर्यात कर रहे है।
सेवा ही संगठन विषय पर बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने संकट काल मे सेवा का धर्म निभाया है। हमे आगे भी यही भाव रखना है। प्रशिक्षण कसर्यक्रम को मण्डल के सह प्रभारी विवेक जैन,मण्डल अध्यक्ष विजय पल एवं पूर्व महामंत्री विकास बोस ने सम्बोधित किया। संचालन सुरेश सेन एवं आभार प्रदर्शन संतोष वाइन ने किया। प्रशिक्षण में 52 बूथों से 150 कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।