भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने विधानसभा जसराना के मुख्य बिंदुओं पर किया दौरा कार्यकर्ताओं ने जोरदार किया स्वागत
जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढम में
नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर आकाश शर्मा ने जसराना विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
जसराना विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का जसराना के साथ खैरगढ़, पाढ़म, एका, फरिहा एवं हाथवंत में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान आकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता भाजपा में हनुमान की तरह कार्य करता है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिए युवाओं को कार्य करना है। देश के भविष्य का भार युवाओं के कंधे पर है। कहा कि कार्यकर्ता के लिए मान एवं सम्मान के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू शर्मा, दीपक दीक्षित, कमल किशोर लोधी, देवेंद्र राजपूत, देवराज शाक्य, दीपक भट्ट, कर्मवीर कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट कैलाश राजपूत