भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन 


अनुसूचित मोर्चा जिला प्रभारी एडवोकेट कमल निम्बल का दादरी पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत


चरखी दादरी- दादरी के विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजेश काकरान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चरखी दादरी ने की। इस अवसर पर जिला प्रभारी एडवोकेट कमल निम्बल का दादरी पहुंचने पर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी एडवोकेट कमल निम्बल ने बताया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। एडवोकेट कमल निम्बल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के शासन काल में हर वर्ग का चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे गरीब लोगों को बहुत फायदा मिल रहा है। एडवोकेट कमल निम्बल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसको सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला विस्तारक वजीर सिंह, महामंत्री नील कैलाश,उपाध्यक्ष राजेश जाखड़,सचिव बहादुर सिंह,सोनू सावड़,बलराम,कृष्ण,सुभाष,सचिन, धर्मवीर,अजीत,आदि मौजूद रहे।

उमेश सतसाहेब की रिपोर्ट चरखी दादरी हरियाणा