तहसीलदार ने गांव में जाकर टीकाकरण हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया
         हंडिया टीकाकरण महाअभियान-0.02 के में शत प्रतिशत शत टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन हरदा पुरजोर मेहनत कर रहा है। इसी कड़ी में हंडिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया के साथ मिलकर आधा दर्जन टीकाकरण सेंटर के अलावा लगभग एक दर्जन ग्रामों का भ्रमण कर गली-गली में जाकर में जाकर टीकाकरण से शेष लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। लोगों को टीका का महत्व बतलाते हुए कहा कि यह एक सुरक्षा कवच है।जो आपको कोरोना संक्रमण से बचाव करेगा। इसलिए आप लोग टीका के दोनों डोज अवश्य लगवाएं। साथ टीका लगाने वाले स्टाप को स्प्ष्ट रूप से निर्देश दिए कि आज आपको जितने डोज दिए गए हैं उन सभी डोज को लगाकर ही सेंटर छोड़ना होगा। भले ही आपको बचे हुए डोज लगाने के लिए लोगों को स्थानीय मैदानी कर्मचारियों से टीका लगवाने से शेष रहे लोगों को घर से बुलाना पड़े।हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया बताया कि स्थानीय मैदानी कर्मचारियों जिसमें सचिव,सह सचिव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,बीएलओ व ग्राम कोटवारों से ग्राम में टीकाकरण से शेष रहे लोगों की जानकारी प्राप्त कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ उनकें घर-घर जाकर व चौक चौराहों पर भी लोगों को टीकाकरण हेतु समझाइस दी गई। एवं सभी मैदानी कर्मचारियों को बताया कि टीकाकरण महाअभियान-0.02  में शत प्रतिशत शत टीकाकरण करने हेतु शेष रहे लोगों चिंहित कर टीका के दोनों डोज लगवाना है व सभी को मिलकर इस महाअभियान-0.02 को सफल बनाना है।साथ ही सभी को संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित रखना है। भ्रमण के दौरान कुछ  ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा गौवंशों की समस्या भी तहसीलदार डॉ.शर्मा को बतलाई।