पिंडर घाटी पहुंचने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीतराम का हुआ भव्य स्वागत
चमोली उत्तराखंड

पिंडर घाटी पहुंचने पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीतराम का  हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
हाल ही में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए थराली से पूर्व विधायक डॉ जीतराम इन दिनों चमोली जनपद के भ्रमण पर हैं डॉ जीतराम का थराली पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतराम का काफिला स्थानीय लोगो के साथ जनसंपर्क करते हुए देवाल से थराली कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ जीतराम के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाइयां देते हुए खुशी जताई ।
थराली में डॉ जीतराम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 2022 विधानसभा चुनावों में नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए उन्होंने कहा भाजपा केवल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनकर रह गई है और 4 साल में पूर्ण बहुमत की डबल इंजन सरकार ने 3 मुख्यमंत्री बदल दिए ,आये दिन मुख्यमंत्री बदलने  से प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है और बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है  उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में महंगाई आसमान छू रही है पेट्रोल डीजल 100 के पार होने को आये हैं और सरकार इसे अच्छे दिन बता रही है उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 2022 चुनाव में जनता मन बना चुकी है कि विकास विरोधी बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है और निश्चित तौर पर कांग्रेस 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है इस अवसर पर थराली ब्लॉक अध्यक्ष देवी जोशी नारायणड के गिरीश कडवाल इंदर सिंह सुशील रावत गोदावरी रावत उमेश पुरोहित संदीप रावत खिलाप बिष्ट कलम सिंह कंडारी दर्शन रावत राकेश नेगी देवराज रावत नवीन चंदोला भगोत सिंह भगत खत्री कमलेश देवराडी मनोज चंदोला महावीर बिष्ट महेश उनियाल ब्लॉक महामंत्री गजेंद्र रावत प्रधाना आशू रावत नरेंद्र बिष्ट करण सिंह प्रदीप राणा समाजसेवी प्रेम सिंह बिष्ट   सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे इस मौके पर कुल सारी में पूर्व में रहे थराली विधानसभा प्रत्याशी बीरी राम आर्य वह आप पार्टी के नेता राम सिंह नेगी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
Popular posts
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण*
चित्र
पाथाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी की वारदातों का किया खुलासा,
चित्र
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड किया प्रदान*
चित्र
जिला पंचायत नर्मदापुरम में *मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस* के अवसर पर आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी का‌ आयोजन किया।
चित्र
विकासखंड पोखरी के तहत बमोथ में संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गौचर ने दान दिये तीन सीलिंग फैन, बच्चे हुऐ खुश
चित्र