वीरों के जीवन के बलिदान से मिली आजादी : कर्णदेव कम्बोज
वीरों के जीवन के बलिदान से मिली आजादी : कर्णदेव कम्बोज
तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा
बराड़ा, (जयबीर राणा थंबड़)। हमें यह आजादी वीरों के बलिदान से मिली है और इसको पाने के लिए देश के वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति मां भारती के चरणों में चढ़ा दी। यह शब्द हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने कहे। आज मुलाना विधानसभा में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कम्बोज व जिला अम्बाला प्रभारी यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा धनौरी गांव से शहीद प्रवीण कुमार के शहीद स्मारक से शुरु होकर उधम सिंह चौक अधोया पर समाप्त हुई। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष अमरनाथ, मोहित शर्मा, सुरिंदर राणा, जसपाल सिंह व जिला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक नागपाल के अलावा सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने पूरी मेहनत की। यात्रा की सफलता के लिए युवा भाजपा नेता हन्नी पाहवा ने बहुत मेहनत की और उनके नेतृत्व में बराड़ा कस्बा से सैंकडों युवाओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और युवाओं में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। बराड़ा नगरपालिका चेयरपर्सन रिचा पाहवा की ओर से तिरंगा यात्रा का बराड़ा में प्रवेश करने पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चौ राजबीर सिंह बराड़ा, चेयरपर्सन रिचा पाहवा ने अपने संबोधन में सभी देशवासियों को तिरंगा यात्रा की बधाई दी और देश को आजाद कराने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस यात्रा में जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा,जिला युवा महामंत्री डिम्पल राणा, जिला विस्तारक सुभाष गोयल, जिला सचिव रिचा पाहवा, मोनिका कालड़ा, कुसुम चौहान अध्यक्ष बराडा मंडल महिला मोर्चा, लोचन शर्मा, रामसिंह सोहाता, बृजेश बंसल, जसमेर राणा, रोकी राणा, विवेक शर्मा, योगेश गुप्ता, गुलशन कुमार, जसविंदर सिंह, यशपाल सुदन, कुलराज शर्मा, मंगा सिंह, गोल्डी सैनी, लक्की राणा, लक्की पाहवा, हनी पाहवा, प्रवीण शर्मा, सचिन लाम्बा, मांगे राम पंजैल, राजबीर प्रजापति, कुलदीप बडौला, अक्षय उगाला, अरूण गोयल, नीतिन चौहान, अनिल राणा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।